Friday 13 August 2010

बंधन


मधुर स्नेहिल बंधन
बाँधते है दिलों को
जोड़ते है पीढियों को
ये बंधन जिंदगी के आधार
है,
इनके अस्तित्व से संसार है,
सारी दुनियां बंधी है
इन बन्धनों की डोर से
ये बंधन है प्यार के
बंधन,
विश्वास के बंधन ,
रिश्तों के बंधन ,
मर्यादाओ के बंधन
जो हमने खुद बांधे है ,
ये बंधन है
समर्पण का अहसास,
एक दूजे का विश्वास,
इसीलिए ये बंधन
कुछ होते है खास....
....

3 comments: